यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक नजर में टेस्ट मैचों में सचिन तेंदुलकर की 10 बड़ी पारियां
नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए समय की घोषणा कर दी ...और पढ़ें

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए समय की घोषणा कर दी है। मुंबई में वेस्ट इंडीज के साथ वह 200वां टेस्ट खेलेंगे। यही उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा। इस घोषणा से सचिन के कंट्टर समर्थकों को काफी दुख भी हुआ है लेकिन क्रिकेट विशेषज्ञों व वरिष्ठ खिलाड़ियों का मानना है कि सचिन ने सही फैसला लिया है। सचिन ने देश के लिए कई महान पारियां खेली है। मैदान पर उनकी जादुई पारियों को देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो जाते थे।
सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया
वैसे तो सचिन ने टेस्ट मैचों में कई यादगार पारियां खेली है लेकिन उनकी 10 बड़ी पारियां:---
1. बांग्लादेश के साथ ढाका में 10 दिसंबर 2004 को खेले गए टेस्ट मैच में सचिन ने 248 नाटऑउट रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका सर्वाधिक स्कोर है।
2. आस्ट्रेलिया के साथ सिडनी में दो जनवरी 2004 को खेले गए टेस्ट मैच में सचिन ने 241 नाटऑउट रन बनाए।
3.न्यूजीलैंड के साथ अहमदाबाद में 29 अक्टूबर 1999 को खेल गए टेस्ट मैच में सचिन ने 217 रन बनाए।
4.ऑस्ट्रेलिया के साथ बेंगलूर में 9 अक्टूबर 2010 को खेले गए टेस्ट मैच में सचिन ने 214 रन बनाए।
5.श्रीलंका के साथ कोलंबो में 26 जुलाई 2010 को खेले गए टेस्ट मैच में सचिन ने 203 रन बनाए।
6.जिंबाब्वे के साथ नागपुर में 25 नवंबर 2000 को खेले गए टेस्ट मैच में सचिन ने 201 रन बनाए।
7.पाकिस्तान के साथ के मुल्तान में 28 मार्च 2004 को खेले गए टेस्ट मैच में सचिन ने 194 रन बनाए।
8.इंग्लैंड के साथ के साथ लीड्स में 22 अगस्त 2002 को खेले गए टेस्ट मैच में सचिन ने 193 रन बनाए।
9. वेस्ट इंडीज के साथ नागपुर में एक दिसंबर 1994 को खेले गए टेस्ट मैच में सचिन ने 179 रन बनाए।
10. इंग्लैंड के साथ नाटिंघम में चार जुलाई 1996 को खेले गए टेस्ट मैच में सचिन ने 177 रन बनाए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
