यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
और ये बोल्ड..रणजी में भी सचिन की होगी फीकी विदाई!
सचिन रमेश तेंदुलकर का करियर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, भारतीय क्रिकेट का सबसे चमकता नाम जल्द ही मैदान ...और पढ़ें

लाहली (हरियाणा)। सचिन रमेश तेंदुलकर का करियर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, भारतीय क्रिकेट का सबसे चमकता नाम जल्द ही मैदान से विदाई लेने को तैयार है, लेकिन सबकी जुबां पर सवाल यही है कि क्या मास्टर ब्लास्टर अपने करियर का अंत शानदार अंदाज में कर पाएंगे, क्या आखिरी बार क्रिकेट के दीवानों को उनके बल्ले का पुराना अंदाज देखने को मिलेगा? टेस्ट का तो अभी नहीं कह सकते लेकिन फिलहाल घरेलू क्रिकेट में उनकी विदाई फीकी होती नजर आ रही है।
पढ़ें: सचिन तेंदुलकर से जुड़ी नई व पुरानी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा के छोटे से गांव लाहली के बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम पर हरियाणा और मुंबई के बीच चल रहा रणजी मैच मास्टर ब्लास्टर के स्वर्णिम घरेलू क्रिकेट करियर का आखिरी मैच है। फैंस को उम्मीद थी कि यहां तो मास्टर की एक बेहतरीन पारी देखने को मिल ही जाएगी, लेकिन पहली पारी में तो ऐसा नहीं हो पाया और सचिन 5 रन बनाकर चलते बने। सचिन चार नंबर पर तब खेलने उतरे जब 32 रन पर कौस्तुभ पवार और वसीम जाफर की सलामी जोड़ी सस्ते में पवेलियन लौट चुकी थी। सचिन के साथ इन फॉर्म अजिंक्य रहाणे भी पिच पर थे, इसलिए सचिन चाहते तो बिना दबाव के एक छोर पर आराम से समय ले सकते थे लेकिन वो यह भी नहीं कर सके और युवा गेंदबाज मोहित शर्मा ने उन्हें 5 रन पर ही बोल्ड कर दिया। सचिन महज 7 गेंदें ही खेल सके जिसमें उन्होंने एक चौका लगाया। खैर, अब फैंस बस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि यह चार दिवसीय मैच अगली पारी तक खिंच जाए ताकि सचिन को एक और मौका मिल सके और वो अपने इस स्वर्णिम घरेलू क्रिकेट करियर का शान से अंत कर सकें।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
