विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये रिका‌र्ड्स बताते हैं सचिन की महानता की कहानी..

By Edited By:
Published: Thu, 10 Oct 2013 05:20 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2013 04:23 PM (IST)

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 200वां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 200वां टेस्ट मैच खेलने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। आइए डालते हैं उनके अंतरारष्ट्रीय करियर पर एक नजर:

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत नवंबर 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। सचिन तेंदुलकर ने अब तक 198 टेस्ट मैच खेलकर 53.86 की औसत से 15,837 रन बनाए। इसमें 51 शतक और 67 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 248 रन हैं। वहीं अपना पहला वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ 18 दिसंबर 1989 खेला था। सचिन ने 463 वनडे मैचों में 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल है। सचिन ने केवल एक टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2006 में खेला है जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए हैं।

गेदबाजी की बात करें तो 198 टेस्ट मैच की 142 पारी में सचिन ने 3.51 की औसत से 2461 रन देते हुए 45 विकेट लिए है। वहीं 463 वनडे मैचों में 270 पारी में 6850 रन देते हुए 154 विकेट लिए हैं। वन-डे मैच में दो बार उन्होंने पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। एक मात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सचिन ने 4.80 की औसत से 1 विकेट लिए है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर