विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिन के संन्यास पर किसने क्या कहा, आइए जानते हैं..

By Edited By:
Published: Thu, 10 Oct 2013 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2013 12:12 AM (IST)

क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के साथ ही पूर्व खिलाड़ियों, विशेषज्ञों, राजनीतिज्ञों, क्रिकेट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के साथ ही पूर्व खिलाड़ियों, विशेषज्ञों, राजनीतिज्ञों, क्रिकेट प्रशासकों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। सबने अपने-अपने तरीके से इस महान खिलाड़ी के करियर को याद किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आइए जानते हैं किसने क्या कहा :-

पढ़ें : सचिन तेंदुलकर ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

सौरव गांगुली (पूर्व कप्तान) : सचिन सबसे महान क्रिकेटर हैं।

चारू शर्मा (क्रिकेट कमेंटेटर) : सचिन ने जो किया देश के लिए किया।

रविशंकर प्रसाद (भाजपा नेता) : देश सचिन के क्रिकेट में दिए गए योगदान को हमेशा याद रखेगा। अब वह एक सांसद के रूप में राज्यसभा में ज्यादा दिखेंगे।

मदनलाल (पूर्व खिलाड़ी) : सचिन के क्रिकेट में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

राजीव शुक्ला (क्रिकेट प्रशासक व राजनीतिज्ञ) : सचिन के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। आधुनिक क्रिकेट का ब्रैडमैन रिटायर हुआ।

चेतन चौहान (पूर्व खिलाड़ी) : सचिन ने क्रिकेट को नई परिभाषा दी है। हर भारतीय को उन पर गर्व है।

अनुराग ठाकुर (क्रिकेट प्रशासक, भाजपा नेता) : देश के लिए सचिन का योगदान अहम है। भारतीय मैदान में उन्हें जरूर मिस करेंगे।

एन श्रीनिवासन (बीसीसीआइ अध्यक्ष) : सचिन दुनिया के सर्वकालीन महान खिलाड़ियों में शीर्ष पर रहेंगे।

संजय पटेल (बीसीसीआइ सचिव) : यह खुशी और गम का मिश्रित क्षण है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर