विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40 करोड़ रुपये की वजह से विराट और अनुष्का में हुआ ब्रेकअप !

By sanjay savernEdited By:
Published: Sat, 12 Mar 2016 04:35 PM (IST)Updated: Sat, 12 Mar 2016 08:23 PM (IST)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ ब्रेकअप काफी दिनों से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ ब्रेकअप काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। अब इसकी एक वजह सामने आई है जो चौंकाने वाली है। विराट ने फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट में लगाए 40 करोड़ रुपये वापस मांगे जाने की वजह से ब्रेकअप हुआ बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का के एक दोस्त ने उजागर किया कि विराट ने अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में 40 करोड़ रुपये लगाए थे। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में अनुष्का के साथ रणबीर कपूर थे। इस फिल्म में करण जौहर ने निगेटिव रोल किया था। यह बड़े बजट की फिल्म 120 करोड़ में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही थी। बुरी तरह असफल रही यह फिल्म मात्र 24 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी।

फिल्म का यह बुरा हाल होने के बाद जब विराट ने पैसों को लेकर अनुष्का से बात की तो वे बुरा मान गई। इसके बाद इनके संबंधों में दरार आ गई। विराट ने सोशल मीडिया पर खुद को सिंगल बताया, वैसे अब उन्हें लगने लगा है कि यह उनका यह पैसा डूब चुका है। विराट और अनुष्का एक-दूसरे से अलग होने का गम भुला नहीं पा रहे हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें