भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम हुआ जारी
अगस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम जारी हो गया है। हालांकि इस कार्यक्रम को अभी सीरीज के ब्रॉडकास्टर ने जारी किया है, जबकि बीसीसीआइ की तरफ से पुष्टि आना अभी बाकी है। गौरतलब है कि बीसीसीआइ इस दौरे को एक हफ्ता
नई दिल्ली। अगस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम जारी हो गया है। हालांकि इस कार्यक्रम को अभी सीरीज के ब्रॉडकास्टर ने जारी किया है, जबकि बीसीसीआइ की तरफ से पुष्टि आना अभी बाकी है। गौरतलब है कि बीसीसीआइ इस दौरे को एक हफ्ता आगे खींचने के मूड में है।
ताजा जानकारी के मुताबिक ये टेस्ट सीरीज 12 से 31 अगस्त के बीच खेली जाएगी। सीरीज का आयोजन तीन अलग-अलग मैदानों पर होगा। सीरीज का आगाज गाले में होने वाले पहले टेस्ट मैच के साथ होगा। आइए एक नजर डालते हैं इस टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम पर।
- पहला टेस्ट, 12-16 अगस्त, (गाले)
- दूसरा टेस्ट, 20-24 अगस्त (कोलंबो)
- तीसरा टेस्ट, 28-31 अगस्त (कैंडी, पालेकल)