विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइसीसी ने नए वनडे नियमों को सफल बताया

By Edited By:
Published: Tue, 03 Dec 2013 07:03 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Dec 2013 07:21 PM (GMT+05:30)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात मैचों की सीरीज के दौरान नए वनडे नियमों ने भले ही गेंदबाजों की फजीहत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात मैचों की सीरीज के दौरान नए वनडे नियमों ने भले ही गेंदबाजों की फजीहत कर दी हो लेकिन आइसीसी ने मंगलवार को नए नियमों को कामयाब बताते हुए इस बदलाव की तारीफ की।

आइसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेव रिचर्डसन ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आइसीसी क्रिकेट समिति की बैठक साल में एक बार होती है और अगली बैठक मई 2014 में होगी। हमने वनडे में खेलने के हालात में हाल ही में कई बदलाव किए। हम विश्व कप 2015 से पहले चीजों को स्थिर रखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यदि आप क्षेत्ररक्षण की पाबंदियों के नतीजे देखें तो एक पारी में बनाए गए रन पिछले सालों की तुलना में कमोबेश बराबर ही हैं। वनडे में औसतन एक पारी में 250 रन बनते हैं और एकमात्र बदलाव यह है कि ये 250 रन अब चौकों छक्कों से अधिक बन रहे हैं। रिचर्डसन ने कहा कि यह एक कारण है कि हमने क्षेत्ररक्षण की पाबंदियां शुरू की ताकि खेल अधिक आक्रामक हो सके। अब अधिक विकेट गिर रहे हैं और अधिक चौके छक्के लग रहे हैं लेकिन कुल स्कोर लगभग वही है। उन्होंने स्वीकार किया कि गेंदबाजों को उपमहाद्वीप में इससे काफी कठिन हालात का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सपाट पिचों पर गेंदबाजों को मुश्किलें आ रही हैं। उपमहाद्वीप की पिचों पर जहां गेंद स्पिन नहीं लेती और न ही सीम लेती है, गेंदबाजों की परेशानियां बढ़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रिचर्डसन ने कहा कि इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में गेंदबाजों की स्थिति इतनी खराब नहीं रहती। अब हम दो नई गेंदों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि गेंदबाजों को अधिक विकेट मिल सके, खासकर पहले दस ओवर में।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर