विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुकी का खुलासा, धौनी और रैना भी फिक्सिंग में शामिल!

By Edited By:
Published: Tue, 11 Feb 2014 12:59 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2014 01:51 PM (IST)

आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग में बड़ा खुलासा हुआ है। एक न्यूज चैनल ने दावा किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग में बड़ा खुलासा हुआ है। एक न्यूज चैनल ने कुछ अहम दस्तावेजों के दम पर दावा किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स व टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना की भी इस मामले में भूमिका संदिग्ध रही है।

इस चैनल के मुताबिक, उत्तम सिंह नाम के बुकी से पूछताछ में धौनी और रैना के नाम सामने आए हैं। फिलहाल इस मसले पर इन दोनों क्रिकेटरों और बीसीसीआई की प्रतिक्रिया का इंतजार है। कल आइपीएल की नीलामी से पहले यह खुलासा बीसीसीआई और क्रिकेट जगत के लिए बड़ा झटका है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी से जब स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद गुरुनाथ मयप्पन की भूमिका के बारे में पूछा गया था तो धौनी ने साफ तौर पर कह दिया था कि मयप्पन सिर्फ टीम की हौसला अफजाई के लिए आते थे और टीम में उनकी कोई भूमिका नहीं रही थी।

उधर, स्पॉट फिक्सिंग खुलासे के बाद जब अभिनेता बिंदू दारा सिंह के इसमें शामिल होने की बात सामने आई थी तो जांच के बाद धौनी की पत्नी साक्षी धौनी का नाम भी उछला था जिसको लेकर भी काफी विवाद हुआ था। गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स व इंडिया सीमेंट्स के मालिक श्रीनिवासन ने भी अपने दामाद मयप्पन से इस पूरे खुलासे के बाद किनारा कर लिया था। महेंद्र सिंह धौनी भी इंडिया सीमेंट्स के वाइस प्रेसिडेंट के पद पर हैं जिससे चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में एक कप्तान से ज्यादा भूमिका होने पर भी धौनी पर सवाल उठे थे।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर