विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इरफान और प्रवीण चोटिल, भारत 'ए' टीम से बाहर

By Edited By:
Published: Sat, 14 Sep 2013 05:30 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2013 03:33 PM (IST)

बेंगलूर। मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और इरफान पठान चोटिल होने की वजह से वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलूर। मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और इरफान पठान चोटिल होने की वजह से वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' की ओर से अनाधिकृत वनडे मैच नहीं खेल सकेंगे। इनकी जगह सिद्धार्थ कौल और आर विनय कुमार को टीम में शामिल किया गया है। यह जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से दी गई है।

पढे़ं: श्रीसंत ने कहा करूंगा वापसी

बीसीसीआइ की ओर से जारी विज्ञप्ति की अनुसार, वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ प्रवीण कुमार और इरफान पठान चोटिल होने की वजह से भारत 'ए' टीम की ओर से नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह सिद्धार्थ कौल और आर विनय कुमार टीम में शामिल किए गए हैं। वहीं केरल के बल्लेबाज वी जगदीश को दूसरे और तीसरे वनडे मैच के लिए भारत 'ए' टीम में जगह दी गई है। दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह भारत 'ए' टीम की अगुवाई करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर