विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज मंडेला को समर्पित

By Edited By:
Published: Fri, 06 Dec 2013 10:42 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 06 Dec 2013 10:44 PM (GMT+05:30)

जोहानिसबर्ग। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज को रंगभेद विरोधी आंदोलन के महानायक नेल्सन मंडेला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जोहानिसबर्ग। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज को रंगभेद विरोधी आंदोलन के महानायक नेल्सन मंडेला के नाम पर समर्पित कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के पहले लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए राष्ट्रपति का निधन गुरुवार की शाम (भारतीय समयानुसार आधी रात के बाद ) को हो गया था। 95 वर्षीय नेल्सन मंडेला के निधन की खबर सुनकर दक्षिण अफ्रीका सहित दुनिया भर में शोक का माहौल है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने नेल्सन मंडेला के निधन के बाद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी रहेगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को डरबन में खेला जाएगा। दोनों टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका प्रेसिडेंट क्रिस नेनजानी ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार के सांत्वना प्रकट की है।

क्रिकेट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर