विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशिया कप टी-20: पाकिस्तान को पस्त कर भारतीय महिलाओं ने जीता खिताब

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sun, 04 Dec 2016 02:49 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 08:08 AM (IST)

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 17 रन से हराकर जीता एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट। मिताली राज ने फाइनल में खेली नाबाद 73 रन की शानदार पारी।

News Article Hero Image

थाइलैंड, जेएनएन। पाकिस्तान को 17 रन से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) महिला टी-20 एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया है।

फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और मिताली राज की शानदार नाबाद 73 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 121 रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 104 रन ही बना सकी। मिताली राज को फाइनल मुकाबले में दमदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उसके साथ ही उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से भी नवाज़ा गया।

हेजल से पहले इन अभिनेत्रियों के साथ जमी थी युवराज की पार्टनरशिप

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला ना हारकर सीधा फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, महिला पाकिस्तान टीम ने आखिरी मैच में थाईलैंड की टीम को 5 विकेट हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय करने के लिए पहले बांग्लादेश को 64 रनों से हराया, इसके बाद भारत ने थाईलैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दे दी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से और आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका को 52 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भी भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान को पस्त कर दिया।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें