आज का मैच कप्तान धौनी के लिए है बेहद खास, क्या बना पाएंगे यादगार?
आज का दिन टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के लिए बेहद खास होने वाला है। श्रीलंका के खिलाफ जब टीम इंडिया रांची के जेएससीए मैदान पर दूसरा टी20 खेलने उतरेगी तो कप्तान धौनी पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे होंगे। इससे पहले
रांची। आज का दिन टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के लिए बेहद खास होने वाला है। श्रीलंका के खिलाफ जब टीम इंडिया रांची के जेएससीए मैदान पर दूसरा टी20 खेलने उतरेगी तो कप्तान धौनी पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे होंगे। इससे पहले इस ग्राउंड पर सिर्फ तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच ही हुए हैं। जिसमें भारत ने दो में जीत हासिल की है और एक बारिश की वजह से रद हो गया था।
माही ने आइपीएल में कई बार इस मैदान पर कप्तान की भूमिका निभाई है, वनडे क्रिकेट में भी उनको यहां टीम की अगुआइ करने का मौका मिला लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी20 में ये पहला मौका होगा जब रांची में धौनी टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। माही इस मैच में जीत के साथ इस मौके को खास बनाना चाहेंगे।
क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
धौनी की अपनी फॉर्म भी चिंता का विषय है। उनके पास दो मैच हैं, जिनके जरिये वह एशिया कप और टी-20 विश्व कप से पहले फॉर्म में लौट सकते हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक रहे धौनी लगातार यह कमाल करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में घरेलू मैदान उनकी वापसी के लिए ये सबसे सुनहरा मौका है।