Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब धौनी ने रांची से कहा..'स्टाइल में रहने का!'

    By Edited By:
    Updated: Mon, 23 Sep 2013 07:23 PM (IST)

    आज से तकरीबन 10 साल पहले अगर किसी ने महेंद्र सिंह धौनी को रांची की गलियों में घूमते देखा होगा तो उस दौरान वो उनकी लंबी जुल्फें देखकर यह तो कहता ही होगा कि भई लड़का स्टाइल बहुत मारता है..लेकिन शायद ही उस दौरान किसी ने सोचा होगा कि कुछ ही सालों बाद वही लड़का देश का स्टाइल आइकन और तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। रांची के जेएससीए स्टेडियम पर रविवार शाम जब उनका 'राजकुमार' अपने शहर में पहला टी20 खेलने उतरा तब फैंस का मुंह खुला का खुला रह गया। दरअसल, मैदान पर उतर

    नई दिल्ली। आज से तकरीबन 10 साल पहले अगर किसी ने महेंद्र सिंह धौनी को रांची की गलियों में घूमते देखा होगा तो उस दौरान वो उनकी लंबी जुल्फें देखकर यह तो कहता ही होगा कि भई लड़का स्टाइल बहुत मारता है..लेकिन शायद ही उस दौरान किसी ने सोचा होगा कि कुछ ही सालों बाद वही लड़का देश का स्टाइल आइकन और तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। रांची के जेएससीए स्टेडियम पर रविवार शाम जब उनका 'राजकुमार' अपने शहर में पहला टी20 खेलने उतरा तब फैंस का मुंह खुला का खुला रह गया। दरअसल, मैदान पर उतरते ही माही अपनी नई हेयरस्टाइल से सबको चौंका चुके थे और मानो कह रहे थे कि जियो तो स्टाइल में जियो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: जब रांची की गलियों में बेफिक्र घूमे धौनी

    रविवार शाम टाइटंस के खिलाफ चैंपियंस लीग टी20 अभियान के अपने पहले मुकाबले में और अपने घर में क्रिकेट करियर का पहला टी20 खेलने उतरे धौनी एक गजब के हेयरस्टाइल के साथ उतरे। कहना मुश्किल था कि कोई क्रिकेटर मैदान पर उतरा है, कोई रॉक स्टार, कोई फुटबॉलर या फिर कोई बास्केटबॉल खिलाड़ी..उन्होंने अपने सिर के बाौं और दाएं तरफ के सभी बाल पीछे तक उड़ाए हुए थे, जबकि मोर ताज की तर्ज पर सिर्फ बीच में कलगी की तरह बाल रखे हुए थे। फुटबॉल के मैदान पर यह नजारा पहले कई बार देखा जा चुका है जहां इंग्लैंड के धमाकेदार फुटबॉलर वेन रूनी, पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो व इटेलियन फुटबॉल स्टार मारियो बालोटेली भी इससे मिलता-जुलता हेयर स्टाइल रख चुके हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर यह नजारा अनोखा और पहली बार था। धौनी के इस नए लुक को अंडर कट हेयर स्टाइल कहते हैं। इसमें कान के पास के बाल को पूरी तरह से हटा दिया गया है। फीफा कप के दौरान मशहूर फुटबॉलर बेकहम की यही हेयर स्टाइल थी। मुंबई की नामी हेयर स्टाइलर सपना रांची में मौजूद हैं। शनिवार को उन्हें एयरपोर्ट लेने खुद साक्षी गई थीं। जाहिर है सपना ने धौनी को यह नया लुक दिया है। जेएससीए अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने भी उनके नए हेयरस्टाइल की तारीफ की।

    पढ़ें: यह क्या कह डाला अख्तर ने, धौनी की तारीफ या अपमान?

    शुरुआत में धौनी जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए थे तो उनकी लंबी घनी जुल्फें देखकर फैंस दंग रह गए थे, किसी ने आलोचना की तो किसी ने तारीफ लेकिन एक बार धौनी हिट हुए तो फिर पूरे देश में जैसे उनकी उस हेयरस्टाइल की लहर दौड़ पड़ी। पाकिस्तान दौरे पर गए धौनी को उस दौरान वहां के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी इसके लिए जमकर सराहा था और कहा था उनके बाल बहुत स्टाइलिश हैं और अगर कोई उन्हें उसे कटवाने के लिए कह रहा है तो ऐसा बिल्कुल ना करें। हालांकि धौनी ने इस तारीफ के कुछ दिन बाद ही अपने लंबे बाल कटाकर नया लुक धारण किया था।

    पढ़ें: क्रिकेट की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    वैसे, धौनी हर बड़ी जीत के बाद अपना लुक बदलते आए हैं। 2007 में दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप जीतने के बाद धौनी ने अपने लंबे बाल काटे थे तो 2011 में भारत में वनडे विश्व कप जीतने के 24 घंटे के बाद ही भारतीय कप्तान लगभग गंजे हो गए थे। भारतीय कप्तान जबसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए हैं तब से ही उनकी हेयरस्टाइल चर्चा का विषय रही है। 2004 में भारतीय टीम में पदार्पण के समय में उनके लंबे लंबे बाल थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर