विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दक्षिण अफ्रीका को 'गब्बर' की चुनौती, रोक सको तो रोक लो!

By Edited By:
Published: Sat, 30 Nov 2013 06:27 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2013 06:30 PM (IST)

'गब्बर' के नाम से मशहूर भारतीय टीम के धमाकेदार ओपनर शिखर धवन का खेलने का अंदाज तो सहवाग से मेल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'गब्बर' के नाम से मशहूर भारतीय टीम के धमाकेदार ओपनर शिखर धवन का खेलने का अंदाज तो सहवाग से मेल खाता ही था, अब उनकी बातें भी वीरू से मेल खाने लगी हैं। इस साल अब तक वनडे में सर्वाधिक 5 शतक जड़ चुके धवन ने साफ कर दिया है कि वो एक तेजतर्रार व बिंदास बल्लेबाज हैं और दक्षिण अफ्रीका में भी वैसा ही खेलेंगे।

शिखर धवन ने एक समारोह के दौरान दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले अपने इरादे जाहिर करते हुए विरोधी टीम को अभी से आगाह कर दिया है। धवन ने कहा, 'मैं एक स्ट्रोक खिलाड़ी हूं। मैं अपने शॉट्स ही खेलूंगा और अपनी क्षमता को बढ़ाऊंगा। मैंने इंडिया-ए के लिए हाल में वहां खेला था और मैंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।' धवन ने साफ कर दिया कि उनकी टीम में मनोबल की कोई कमी नहीं है और वो डेल स्टेन एंड कंपनी से डरने वाले नहीं हैं। धवन को अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सहवाग का उत्तराधिकारी मान लिया गया है। जो खालीपन सहवाग के टीम में ना रहने से महसूस हो रहा था, उसे धवन ने पूरा कर दिया।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

2013 में धवन के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। अब तक उन्होंने पांच शतकों की मदद से इस साल वनडे में 1150 रन बना डाले हैं वो भी 54.76 की औसत व 98.12 के स्ट्राइक रेट से। लक्ष्य का पीछा करते हुए धवन का औसत तकरीबन 65 के करीब है जबकि स्ट्राइक रेट 99 के करीब।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर