विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

द. अफ्रीकी टीम पर बढ़ा दबाव, कप्तान ने किया स्वीकार

By Edited By:
Published: Wed, 04 Dec 2013 08:32 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2013 08:51 PM (IST)

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने बेहिचक यह बात मानी कि भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन वनडे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने बेहिचक यह बात मानी कि भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने जा रही उनकी टीम दबाव में है।

मैच की पूर्व संध्या पर डिविलियर्स ने कहा, 'हम दबाव में हैं। अपने ही देश में यह हमारे लिए थोड़ा अटपटा सा है।' उन्होंने माना कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले घरेलू वनडे सीरीज में मिली 1-2 की हार के कारण उनकी टीम का आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा, 'हमने अभी घरेलू मैदान पर सीरीज गंवाई है, इसलिए हमारा आत्मविश्वास ज्यादा ऊंचा नहीं है। कुछ विशेषज्ञ इस पर कहेंगे कि हम सीरीज में अंडरडॉग हैं, लेकिन हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। घर में खेलते हुए हम खुद को अंडरडॉग कहलाना पसंद नहीं कर सकते।'

पढ़ें: जहीर- पुजारा दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम घरेलू परिस्थितियों में अपनी पूरी क्षमता से खेलेगी। उन्होंने कहा, 'यदि हम अपनी पूरी क्षमता से खेलते है तो हमें कोई नहीं रोक सकता है। मैं चाहता हूं कि हम इसी मानसिकता के साथ मैच में उतरें। हमें सही रवैया और सही हाव-भाव अपनाना होगा।'

डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका में भारत के खराब रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए कहा, 'हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि हमारे यहां उपमहाद्वीप की एक ऐसी टीम आई है, जिसका यहां हमारे खिलाफ रिकॉर्ड बेहद ही खराब रहा है। हमने हाल ही में सीरीज गंवाई है, लेकिन हमें पूरी विश्वास है कि हम विश्व की नंबर एक टीम को मात देने में कामयाब होंगे।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर