विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोहली ने कोटला में भी ठोक दी सेंचुरी, ये है इस शतक की सबसे खास बात

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sat, 02 Dec 2017 01:59 PM (IST)Updated: Sat, 02 Dec 2017 06:13 PM (IST)

विराट कोहली ने दिल्ली टेस्ट के पहले दिन शतक ठोक दिया, लेकिन ये शतक उनके लिए इस वजह से बेहद खास है।

कोहली ने कोटला में भी ठोक दी सेंचुरी, ये है इस शतक की सबसे खास बात
कोहली ने कोटला में भी ठोक दी सेंचुरी, ये है इस शतक की सबसे खास बात

नई दिल्ली, प्रदीप सहगल, [जागरण स्पेशल]। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। कोहली ने अपने इस फैसले को सही भी साबित कर दिया जब उन्होंने पहले ही दिन इस मुकाबले में शतक ठोक दिया। विराट का सफेद कपड़ों के क्रिकेट में ये 20वां शतक रहा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कोहली 156 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं। उन्होंने 16 चौके भी लगाए हैं।

कोहली ने ऐसे ठोका शतक

विराट कोहली ने कोटला में शतक जमाने के लिए 110 गेंदों का सामना किया। ये विराट कोहली के करियर का सबसे तेज़ टेस्ट शतक भी रहा। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डंस में सबसे तेज़ 119 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी। इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए। मुरली विजय के साथ मिलकर कप्तान कोहली ने 283 रन की साझेदारी की। इस पारी के दौरान ही विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर के 5000 रन भी पूरे कर लिए।

ये है कोहली की इस पारी की सबसे खास बात

दिल्ली का फिरोजशाह कोटला विराट कोहली का घरेलू मैदान है। पांच दिन की क्रिकेट में ये पहला मौका है जब उन्होंने अपने घरेलू दर्शकों के सामने सेंचुरी जमाई है। इससे पहले अपने कोटला में कोहली का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 88 रन का था। द. अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2015 में खेलते हुए कोहली ने ये 88 रन बनाए थे। इससे पहले वो वनडे क्रिकेट में इस मैदान पर शतक जमा चुके हैं। 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने नाबाद 112 रन की पारी खेली थी। टी-20 क्रिकेट में कोहली ने कोटला में सिर्फ एक ही मुकाबला खेला है और उस मैच में उनका स्कोर नाबाद 26 रन रहा था।

कमाल की फॉर्म में हैं कोहली

टीम इंडिया के कप्तान इस सीरीज़ में बेहतरीन फॉर्म में हैं। कोलकाता टेस्ट की दूसरी पारी में कोहली ने दमदार पारी खेली। उस मैच में उन्होंने शतक जमाते हुए 104 रन बनाए। इसके बाद नागपुर टेस्ट में भी कोहली का बल्ला रन उगलता गया और इस बार उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पांचवां दोहरा शतक जमाकर ही दम लिया। नागपुर के जामथा मैदान में कोहली 213 रन बनाकर आउट हुए। अब सीरीज़ के तीसरे और आखिरी टेस्ट में भी कोहली ने अपनी इस शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का एक और सैकड़ा ठोक दिया।

कोहली ऐसा करने वाले अकेले खिलाड़ी

विराट कोहली दुनिया के एकलौते ऐसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिनका औसत क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में 50 से ऊपर का है। कोहली का टेस्ट क्रिकेट में 51.82 का औसत है, तो वनडे क्रिकेट में वो 55.74 की एवरेज से रन बनाते हैं। वहीं टी-20 क्रिकेट में उनका औसत 52.86 का है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें