सहवाग ने विराट को नाम बदलने की दी सलाह, कहा ये नाम रख लो
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सहवाग ने विराट को अपना नाम बदलने की सलाह दी है।
नई दिल्ली। अपने मजाकिया अंदाज में ट्विटर के जरिए क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली को एक सलाह दी है। ट्विटर पर सहवाग ने लिखा कि विराट को अपना नाम बदलने के लिए अखबार में इश्तिहार देना चाहिए।
Kohli ko paper me name change Ad daalna chahiye.
He should call himself Badal ,aka Cloud.
Har waqt Badal ki tarah Chaaye rehte hain,Kohli !
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 15, 2016
सहवाग ने ट्वीट किया कि कोहली को पेपर में नाम बदलने के लिए ऐड देना चाहिए। उन्हें अपना नाम बादल यानी क्लाउड रखना चाहिए क्योंकि हर वक्त वो बादल की तरह छाए रहते हैं।
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट सीरीज में विराट की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज जीत चुकी है साथ ही इस सीरीज में विराट कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अब तक चार टेस्ट मैचों में विराट ने 640 रन बनाए हैं।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें