विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात घंटे छत्तीसगढ़ में रहेंगे मोदी

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 08 May 2015 12:54 AM (IST)Updated: Fri, 08 May 2015 12:58 AM (IST)

नौ मई को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां सात घंटे रहेंगे। वे चार घंटे बस्तर तथा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रायपुर [निप्र]। नौ मई को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां सात घंटे रहेंगे। वे चार घंटे बस्तर तथा तीन घंटे रायपुर में रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह माना एयरपोर्ट से सीधे जगदलपुर चले जाएंगे। वहां से दोपहर लौटने के बाद नया रायपुर जाएंगे। दोपहर बाद करीब पौने चार बजे उनके दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

बतौर प्रधानमंत्री पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे मोदी के दौरा कार्यक्रम के अनुसार उनका विशेष विमान दिल्ली से सुबह 6.35 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगा। माना स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से वे हेलिकॉप्टर से जगदलपुर रवाना होंगे। सुबह 8.45 बजे जगदलपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां से 10 मिनट बाद हेलिकॉप्टर से ही दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे।

दंतेवाड़ा से प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर 12.05 पर उड़ेगा और 12.40 जगदलपुर पहुंचकर 12.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होगा। यहां 1.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे नया रायपुर चले जाएंगे। नया रायपुर से साढ़े तीन बजे के करीब उनकी वापसी होगी और 3.45 बजे प्रधानमंत्री का विशेष विमान दिल्ली के लिए उड़ेगा।