Move to Jagran APP

लंदन में गिरफ्तार हुए विजय माल्या तीन घंटे बाद हुए रिहा, जानिए 10 बड़े डेवलेपमेंट

विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है, इसके साथ ही भारत ने माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर अपने प्रयास तेज पर दिए है

By Praveen DwivediEdited By: Published: Tue, 18 Apr 2017 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 18 Apr 2017 06:32 PM (IST)
लंदन में गिरफ्तार हुए विजय माल्या तीन घंटे बाद हुए रिहा, जानिए 10 बड़े डेवलेपमेंट
लंदन में गिरफ्तार हुए विजय माल्या तीन घंटे बाद हुए रिहा, जानिए 10 बड़े डेवलेपमेंट

नई दिल्ली (जेएनएन)। शराब कारोबारी विजय माल्या को यूके में गिरफ्तार कर लिया गया है उन्हें स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया है। तीन घंटे बाद उन्हें वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। भारत सरकार ने यूके के अधिकारियों को माल्या के संबंध में अहम साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। हालांकि सीबीआई टीम उन्हें भारत लाने के लिए लंदन रवाना होगी। जानकारी के मुताबिक माल्या की गिरफ्तारी भारत सरकार की ओर से प्रत्यर्पण के निवेदन के बाद हुई। यूके के आला अधिकारी जल्द ही भारत आएंगे। गौरतलब है कि भारत सरकार पिछले काफी समय से माल्या को लंदन से वापस लाने की कोशिशें कर रही थी।

loksabha election banner

सुबह हुई गिरफ्तारी:
स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने बयान के मुताबिक प्रत्यर्पण के वारंट पर भारतीय बिजनेसमैन माल्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह अनुरोध सीबीआई की ओर से किया गया था। स्थानीय (ब्रिटेन) के समय के अनुसार माल्या को सुबह 9 बजे गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई की टीम जाएगी लंदन:
माल्या की गिरफ्तारी के तुरंत बाद भारत सरकार ने प्रत्यर्पण की कोशिशें तेज कर दी हैं। सीबीआई की एक टीम जल्द ही ब्रिटेन रवाना होगी। इस संबंध में जल्द ही कोई फैसला हो सकता है।

माल्या की गिरफ्तारी पर भारत सरकार की पुष्टि:
माल्या की गिरफ्तारी की भारत सरकार ने भी पुष्टि कर दी है। वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि सरकार ऐसे किसी भी शख्स को नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि माल्या को जल्द ही भारत लाया जाएगा और सरकार इस पर लगातार प्रयास कर रही है।

भारत सरकार ने फरवरी में की थी प्रत्यर्पण की रिक्वेस्ट:
भारत सरकार ने माल्या के प्रत्यर्पण के लिए फरवरी में ही यूके हाई कमीशन को एक आवेदन भेजा था। सरकार ने कहा था कि माल्या के खिलाफ फाइनेंशियल इरेग्युलेटरीज और लोन डिफॉल्ट के आरोपों में कई केस चल रहे हैं।

माल्या की कंपनियों के शेयर्स में गिरावट:
यूनाइटेड ब्रुवरीज और यूनाइटेड ब्रुवरीज होल्डिंग्स में 2 फीसद से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली है। बीएसई पर यूनाइटेड ब्रुवरीज लिमिडेट 2.80 फीसद की गिरावट के साथ 729.50 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। इसमें 21,05 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई पर यूनाइटेड ब्रुवरीज होल्डिंग्स लिमिडेट 2.12 फीसद की कमजोरी के साथ 27.70 के स्तर पर बंद हुआ है। इसने दिन का उच्चतम 29.10 का स्तर औऱ निम्नतम 27 का स्तर छुआ।

बैंकों का कर्ज:
शराब कारोबारी विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपए का बकाया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में 17 बैंकों के कंसोर्टियम अपना बकाया वसूलने के प्रयास में जुटा हुआ है।

विला की नीलामी:
हाल ही में विजय माल्या के किंगफिशर विला को उद्योगपति और अभिनेता सचिन जोशी ने खरीदा है। इससे पहले कई बार इसकी असफल नीलामी हो चुकी है। माल्या का यह विला गोवा की शानदार लोकेशन में स्थिति है, जहां माल्या शानदार पार्टियां आयोजित करते थे।

कब से फरार:
विजय माल्या लगभग 13 महीने से फरार चल रहे हैं। माल्या मार्च, 2016 में ही भारत छोड़ लंदन भाग गए थे। माल्या को भारत में पहले ही 'विलफुल डिफॉल्टर' घोषित किया जा चुका है। भारत ने भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए 9 फरवरी को ब्रिटेन को आग्रह पत्र सौंपा जो कर्ज अदायगी में चूक और अन्य वित्तीय अनियमितताओं का सामना कर रहे हैं।

बच्चों को ट्रांसफर किए 4 करोड़ डॉलर:
विजय माल्या को बीते वर्ष फरवरी महीने में ब्रिटिश फर्म डियाजियो से कथित रूप से चार करोड़ अमेरिकी डॉलर मिले थे। इस रकम को माल्या ने कर्नाटक हाई कोर्ट और कर्ज वसूली न्यायाधिकरण सहित विभिन्न न्यायिक आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों के नाम हस्तांतरित कर दिया था।

माल्या पर फेरा नियम उल्लंघन का आरोप:
ईडी की याचिका पर वर्ष 2000 में विजय माल्या के खिलाफ फेरा नियम के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें कहा गया था कि माल्या ने 1996, 1997, 1998 में लंदन व दूसरे यूरोपीय देशों में हुए फॉर्मूला वन रेस में अपनी कंपनी का लोगो दिखाने के लिए दो लाख डॉलर की धनराशि गलत तरीके से निवेश की थी।

यह भी पढ़ें- विजय माल्या की गिरफ्तारी की खबर से टूटे यूनाइटेड ब्रुवरीज के शेयर्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.