सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजय माल्या की गिरफ्तारी की खबर से टूटे यूनाइटेड ब्रुवरीज के शेयर्स

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Tue, 18 Apr 2017 04:23 PM (IST)Updated: Tue, 18 Apr 2017 05:17 PM (IST)

विजय माल्या की गिरफ्तारी की खबरों के बाद यूनाइटेड ब्रुवरीज लिमिटेड और यूनाइटेड ब्रुवरीज होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयर्स में 2 फीसद से ज्यादा गिरावट आई

विजय माल्या की गिरफ्तारी की खबर से टूटे यूनाइटेड ब्रुवरीज के शेयर्स
विजय माल्या की गिरफ्तारी की खबर से टूटे यूनाइटेड ब्रुवरीज के शेयर्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। शराब कारोबारी विजय माल्या को स्कॉटलैंड यार्ड की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया। तीन घंटे बाद उन्हें वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। भारत सरकार ने यूके के अधिकारियों को माल्या के संबंध में अहम साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। हालांकि सीबीआई टीम उन्हें भारत लाने के लिए लंदन रवाना होगी। इस खबर के बाद शेयर बाजार के बंद होने से चंद मिनटों पहले माल्या की कंपनियों में गिरावट देखने को मिली है। यूनाइटेड ब्रुवरीज और यूनाइटेड ब्रुवरीज होल्डिंग्स में 2 फीसद से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली है।

बीएसई पर विजय माल्या की कंपनियों में गिरावट
बीएसई पर शराब कारोबारी विजय माल्या की कंपनी यूनाइटेड ब्रुवरीज लिमिडेट 2.80 फीसद की गिरावट के साथ 729.50 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। इसमें 21,05 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। शेयर दिन का उच्चतम 765.45 का स्तर और निम्नतम 715.80 का स्तर छुआ है। वहीं, 52 हफ्तों का उच्चतम 975.50 का स्तर और निम्नतम 690 का स्तर रहा है।

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड का प्रदर्शन 

बीएसई यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के शेयर 2.53 फीसद की गिरावट के साथ 1879 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। इसमें करीब 49 रुपये की कमजोरी हुई है। शेयर ने दिन का उच्चतम 1923.15 का स्तर और निम्नतम 1831.25 का स्तर छुआ है। वहीं, 52 हफ्तों का उच्चतम 2729.40 का स्तर औऱ निम्नतम 1775 का स्तर रहा है।

यूनाइडेट ब्रुवरीज होल्डिंग्स लिमिडेट का हाल
बीएसई पर यूनाइटेड ब्रुवरीज होल्डिंग्स लिमिडेट 2.12 फीसद की कमजोरी के साथ 27.70 के स्तर पर बंद हुआ है। इसने दिन का उच्चतम 29.10 का स्तर औऱ निम्नतम 27 का स्तर छुआ है। वहीं, 52 हफ्तों का उच्चतम 60.50 का स्तर और निम्नतम 18.10 का स्तर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।