सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़ी पढ़िए से खबर

By Surbhi JainEdited By:
Published: Thu, 06 Apr 2017 11:23 AM (IST)Updated: Thu, 06 Apr 2017 01:10 PM (IST)

आयकर रिटर्न फाइलिंग के दौरान आधार कार्ड की जानकारी देना हुआ अनिवार्य

पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़ी पढ़िए से खबर
पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़ी पढ़िए से खबर

नई दिल्ली: आधार नंबर की अहमियत लगातार बढ़ती जा रही है। 1 जुलाई के बाद इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग के दौरान आधार कार्ड की जानकारी देना जरूरी होगा। वित्त अधिनियम 2017 में इसका प्रावधान किया गया है। इतना ही नहीं आधार नंबर अब पर्मानेंट अकाउंट नंबर (पैन कार्ड) आवेदन के लिए भी 1 जुलाई से जरूरी हो जाएगा। बुधवार को यह जानकारी एक अधिकारी की ओर से दी गई है। इससे पहले मोबाइल नंबर लेने के लिए भी आधार नंबर जरूरी करने की बात चर्चा में थी।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया, “आयकर अधिनियम 1961 के सेक्शन 139एए जिसका प्रावधान फाइनेंस बिल 2017 के तहत इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग के दौरान आधार कार्ड/ एनरोलमेंट आईडी का उल्लेख करना अनिवार्य होगा। साथ ही पैन कार्ड के आवेदन के लिए भी आगामी 1 जुलाई से आधार कार्ड की जानकारी देना जरूरी होगा।”

साथ ही मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया है कि आधार या नामांकन आईडी (एनरोलमेंट आईडी) का अनिवार्य उल्लेख केवल उस व्यक्ति पर ही लागू होगा जो आधार संख्या प्राप्त करने के योग्य है।

आधार (वित्तीय एवं अन्य सब्सिडी, लाभ और अन्य सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने का लक्ष्य) अधिनियम, 2016 के अनुसार निवासी से तात्पर्य उन लोगों से है जो नामांकन के लिए आवेदन करने की तारीख से पहले कम से कम 12 महीने या कुल 182 दिन तक भारत में रहे हैं।

आधार-पैन लिंकिंग में समस्या , नाम के शुरुआती अक्षर ही बन रहे परेशानी का सबब

सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने का आदेश जारी कर दिया है, लेकिन इस लिंकिंग में लोगों के नाम ही समस्याएं खड़ी कर रहे हैं, क्योंिकि आधार के डाटाबेस में स्पेयशल कैरेक्टैर की पहचान नहीं होती, जबकि पैन के डाटाबेस को इसकी पहचान है। इस समस्यार के समाधान के लिए सीए व अन्यी विशेषज्ञों का मानना है कि आधार के डाटाबेस में बदलाव कर दिया जाए।

बेंगलुरु के बैंकर के. वेंकटेश को ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ा। टैक्सर रिटर्न फाइल करते वक्तह उनका पैन और आधार कार्ड एक दूसरे से मैच नहीं हो पाया। उन्होंपने अकाउंटेंट से संपर्क किया तब जाकर उनकी परेशानी के कारण का पता चला। देश के लाखों लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए पैन को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है और इसकी अंतिम तारीख 31 जुलाई तक है।

यह भी पढ़ें- 

आधार कार्ड बिना अब नहीं मिलेगा इन सरकारी योजनाओं का लाभ, जानिए

आधार कार्ड में है कोई गलती या खो गया आधार, जानिए इससे जुड़ी छोटी-बड़ी हर अहम बात

खो जाए पैन कार्ड तो फिक्र नहीं, अब घर बैठे खुद ही बना पाएंगे पैन कार्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।