विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश के असली स्वाभिमान चले गए

By Edited By:
Published: Wed, 29 Jul 2015 06:30 PM (IST)

सुपौल। सच्चे भारत रत्‍‌न, मिसाइल मैन के नाम से जाने जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति एपी जे अब्दुल कलाम एक

News Article Hero Image

सुपौल। सच्चे भारत रत्‍‌न, मिसाइल मैन के नाम से जाने जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति एपी जे अब्दुल कलाम एक प्रेरणादायक, दार्शनिक और एक अदभूत इंसान थे। गणित की दुनिया से उन्हें इतना लगाव था कि नमाज के पहले मैथ्स पढ़ते थे। उक्त बातें रामानुजन मैथमेटिक्स क्लासेज के निर्देशक प्रीतम कुमार ने शोक सभा में श्रद्धाजलि देते हुए कही। कहा कि आधुनिक भारत के भगवान चले गए। इस देश के असली स्वाभिमान चले गए। धर्म को अकेला छोड़ विज्ञान चले गए। एक साथ गीता और कुरान चले गए। मानवता के एकल प्रतिष्ठान चले गए। धर्मनिरपेक्षता के मूल संविधान चले गए। इस सदी के श्रेष्ठ ऋषि महान चले गए। कलयुग के इकलौते इंसान चले गए। ज्ञान राशि के अमित निधान चले गए। सबके प्यारे अब्दुल कलाम चले गए। शोक सभा में दीपक कुमार, आशिष आनंद, रवि कुमार, मनीष कुमार, अमित सागर आदि उपस्थित थे।