विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गैंगरेप में विफल होने पर बौखलाए दरिंदों ने युवती को दी एेसी सजा कि...

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 20 Jul 2016 10:19 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jul 2016 06:36 PM (IST)

शौच के लिए घर से निकली युवती को दरिंदों ने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की और जब विफल ...और पढ़ें

गैंगरेप में विफल होने पर बौखलाए दरिंदों ने युवती को दी एेसी सजा कि...
गैंगरेप में विफल होने पर बौखलाए दरिंदों ने युवती को दी एेसी सजा कि...

सिवान [जेएनएन]। हवस के दरिंदों ने युवती को पकड़कर गैंगरेप की कोशिश की। वे जब इसमें सफल नहीं हो सके तो केरोसिन तेल डालकर जिंदा जला डाला। बुरी तरह झुलस चुकी युवती सिवान सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
जानकारी के अनुसार सिवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र स्थित चाड़ी दक्षिण टोला में एक युवती शौच के लिए गई थी। एकांत में अकेली पाकर उसे गांव के ही कुछ युवकों ने पकड़ लिया तथा गैंग रेप की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया। इससे युवकों को गुस्सा आ गया। उन्होंने उसपर केरोसिन तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की।
जलाए जाने के बाद वह भागी। गांव के लोगों ने आग बुझाई। तबतक वह करीब-करीब पूरी जल चुकी थी। युवती सिवान सदर अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है।
इस मामले में पीडि़ता ने गांव के ही मोनू कुमार सहित एक अज्ञात युवक को आरोपित किया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।