यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से महिला की मौत पर मातम
सिवान। प्रखंड के गोपालपुर गांव की एक महिला की डेंगू से मंगलवार की रात्रि मौत हो गई। पंचाय

सिवान। प्रखंड के गोपालपुर गांव की एक महिला की डेंगू से मंगलवार की रात्रि मौत हो गई। पंचायत की मुखिया सुनीता देवी की बहन ¨रटू देवी (30) की शादी उनके देवर वागेश्वर सिंह के साथ ही हुई थी। बीमार होने पर सिवान में चिकित्सकों ने दो दिनों तक इलाज करने के बाद पटना रेफर कर दिया। पीएमसीएच में सुविधा संतोषजनक नहीं होने के कारण परिजन पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। वहीं मंगलवार की रात्रि करीब नौ बजे उसने अंतिम सांस ली। सुबह में शव गोपालपुर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। महिला की दोनों बेटी वंदना (5), अनन्या (3) के साथ बेटा मात्र तीन माह का है। तीनों समझ भी नहीं पा रहे थे कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। घटना की सूचना मिलने पर शोक व्यक्त करने वालों व सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
