बच्चों के विवाद में एसिड अटैक, दो महिलाएं झुलसी
सिवान में दो पट्टीदारों के बीच निकास द्वार को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर तेजाब फेंक दिया। इससे दोनों महिलायें झुलस गई।
सिवान [जेएनएन]। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन मोड़ के समीप पट्टीदारों के बीच निकास द्वार को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं पर तेजाब फेंक दिया। इससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं शबाना और सुल्ताना को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के बयान पर पुलिस ने आरोपी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
घायल महिलाओं शबाना और सुल्ताना ने पुलिस को बताया कि उनके पिता का विवाद पट्टीदार शहीदा और फरीदा के घर से चलता है। दोनों परिवारों के मकान का निकास द्वार एक ही है। इसके कारण अक्सर विवाद होता रहता है।
यह भी पढ़ें: बिहार: मधुबनी में सवारी बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
बुधवार को भी निकासी को ले दोनों परिवारों के बच्चों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह बात झगड़े तक पहुंच गई। बच्चों के साथ-साथ दोनों पक्ष की महिलाओं में हाथापाई होने लगी। इसी बीच शहीदा और फरीदा ने घर के बाथरूम की सफाई करने के लिए रखा तेजाब गर्म पानी में मिलाकर उनके ऊपर फेंक दिया।
यह भी पढ़ें: नौवीं के छात्र नहीं जानते वृत्त व व्यास में अंतर
शबाना और सुल्ताना के चेहरे पर तेजाब के छींटे पड़े और दोनों झुलस गईं। बीच सड़क पर हुए एसिड अटैक के बाद स्थानीय लोग आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है और दोनों खतरे से बाहर हैं। घायलों ने शहीदा और फरीदा सहित दोनों के पिता और भाई के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शहीदा और फरीदा को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: पशु की जान बचाने को घर छोड़ रहे ग्रामीण
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।