यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया से छात्र की मौत

संसू, हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के हरिहांस पश्चिम गांव में डायरिया के प्रकोप से नन्हकू यादव का 14 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र यादव की मौत बुधवार को हो गयी। सत्येन्द्र यादव हिन्दी मिडिल स्कूल हरिहांस का छात्र था। स्थानीय चिकित्सकों ने इलाज लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां से चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया जहां बुधवार की सुबह पटना जाते समय तरवारा गांव के पास उसकी मौत हो गयी। मुखिया पति रंगीला यादव ने कबीर अंत्येष्टि के तहत परिजनों को 1500 रुपये दिया तथा अन्य सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
