हज यात्रियों का जत्था मक्का शरीफ रवाना
जिले से सोमवार को मक्का शरीफ हज करने के लिए यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इनमें मदरसा रहमानिया मेहसौल परिसर में सभी यात्री जमा होकर हज यात्रा के लिए निकले।
सीतामढ़ी। जिले से सोमवार को मक्का शरीफ हज करने के लिए यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इनमें मदरसा रहमानिया मेहसौल परिसर में सभी यात्री जमा होकर हज यात्रा के लिए निकले। इस अवसर पर हज यात्रियों के स्वागत के लिए बाजपट्टी विधायक सह पूर्व मंत्री डा. रंजु गीता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. साजिद मदरसा रहमानिया के प्राचार्य मौलाना अब्दुल वदूद मजाहिरी व जाले के एमओ मो. नुरूल होदा सहित ग्रामीण मौजूद थे। स्वागत के पूर्व रहमानिया जामा मस्जिद में दुआ मजलिस का आयोजन हुआ। इसमें मदरसा के प्राचार्य अब्दुल बदूद ने हाजी व हज्जीन की अच्छी सेहत के साथ हज के सभी अराकिन की दुआ फरमाई। मौला उन्हें हज-ए-मगरूर अता फरमाये। कहा कि देश की सलामती व तरक्की हमारी तरक्की है। विधायक डा. गीता ने कहा कि हज यात्रा अपनी दुआओं में सीतामढ़ी व बिहार के साथ बाजपट्टी की तरक्की की दुआ करेंगे ताकि चहुंमुखी विकास हो सके। मौके पर मदरसा रहमानिया अध्यक्ष मो. अरमान अली, प्रो. गौहर सिद्धिकी, मो. अकरम हुसैन, मो. जन्नत हुसैन, मो. गुलाब, मो. मजहर अली राजा, असगर गली, जाहिद हुसैन, कमरूज्जमा, रेहान अहमद व नजरूल होदा आदि ने गले मिल हज यात्रियों को विदा किया। बताते चलें कि जिले से 243 यात्री हज के लिए मक्का शरीफ रवाना हो रहे है।