विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से दो सगी बहनों की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 23 Jul 2014 09:13 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बैरगनिया (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : नगर के डुबरवाना कुटी टोला में डायरिया से दो सगी बहनों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग आक्रांत हैं। इनका इलाज पीएचसी में जारी है।

जानकारी के अनुसार कुटी टोला निवासी सुनील पासवान की पुत्री आरती कुमारी (3 वर्ष) व भारती कुमारी (2 वर्ष) डायरिया से आक्रांत थी। दोनों की निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं डायरिया से एक ही परिवार के आक्रांत सुनील पासवान, सरस्वती देवी, रिंकू देवी, शोभा कुमारी व रोहित कुमार का इलाज पीएचसी में चल रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. जितेन्द्र शाही ने बताया कि पीएचसी में सभी मरीज खतरे से बाहर है।