यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से दो की मौत

सीतामढ़ी, जागरण प्रतिनिधि : जिले में जारी ठंड के चलते शनिवार को एक नवजात समेत दो की मौत हो गई। मुख्यालय डुमरा के कुमार चौक निवासी श्रवण कुमार के आठ दिनों के पोते की मौत ठंड से हो गई। पुपरी संवाददाता के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के भहमा गांव में ठंड लगने से योगी मुखिया के 45 वर्षीय पत्नी जयकल देवी की मौत हो गई। पंचायत समिति सदस्य कंचन देवी व मुखिया राजकुमारी देवी ने बीडीओ को सूचना देकर मृतक के परिजन को उचित सहायता देने की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
