विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कयामत बनी शीतलहर, तीन मरे

By Edited By:
Published: Fri, 11 Jan 2013 12:31 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2013 12:32 AM (IST)

News Article Hero Image

जाप्र, सीतामढ़ी : जिले में शीतलहर ने कहर जारी है। पिछले 48 घंटे में ठंड लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें रुन्नीसैदपुर प्रखंड के मानिकचौक गांव निवासी उमा शंकर अग्निहोत्री (68 ) व श्योगेंद्र महतो(60) तथा गाढ़ा गांव निवासी जयचंद्र राय की वृद्ध माता शामिल हैं।

इस बीच गुरुवार को भी जिले में घने कोहरे व शीतल हवाओं के बीच ठंड का प्रकोप जारी रहा। हालांकि दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन शाम ढलते ही फिर घने कोहरों ने इलाके को आगोश में ले लिया। पिछले कई दिनों की तरह ठंड ने जिंदगी की रफ्तार को प्रभावित किया। कोहरा शीतल हवाओं के साथ कनकनी बढ़ गई। लिहाजा लोग घरों में दुबक गए। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। सड़कों पर वीरानगी छा गयी। कोहरे के चलते बस व ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के चलते गरीबों का बुरा हाल हो कर रह गया है। वैसे लोग जगह-जगह घास - पांत जला कर ठंड को भगाने का प्रयास करते देखे गए। समाजसेवी रामबाबू पाठक ने अलाव व कंबल वितरण की मांग डीएम से की है। मेजरगंज प्रतिनिधि के अनुसार हाड़ कंपा देने वाली ठंड व शीतलहर के चलते से लोग परेशान हो कर रह गए है। तेज पछुआ हवा के झोके के बीच लोग घरों में दुबके रहने को विवश रहे। बथनाहा संवाददाता के अनुसार, जहां ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। ठंड के चलते गरीब मजदूरों का हाल बेहाल हो गया है। प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से गरीब परेशान हो गए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर