विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार : 5 मई से चलेगा टीकाकरण

By Edited By:
Published: Tue, 15 Apr 2014 07:53 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: दिमागी बुखार से बचाव के लिये जिला में 5 मई से टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। इसको लेकर मंगलवार को डीएम ने मेडिकल विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सीएस के अलावा डब्लूएचओ, सभी ब्लाकों के मेडिकल अफसरों ने भी हिस्सा लिया। इस बाबत सीएस ने बताया कि जापानी इन्सेफ्लाईटिस दिमागी बुखार से बचाव के लिये टीकाकरण अभियान शुरू होगा। यह टीकाकरण 5 मई से शुरू होगा तथा तीन सप्ताह तक चलेगा। बताया गया कि पहले एक सप्ताह घर-घर जा कर बच्चों को टीका दिया जायेगा। दूसरे तथा तीसरा सप्ताह आगनबाड़ी केन्द्रों तथा स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीका लगाया जायेगा। यह टीका एक साल से पंद्रह साल तक के बच्चों को टीका दिया जायेगा। बैठक में पोलियो टीकाकरण तथा नियमित टीकाकरण की भी समीक्षा की गयी। जिला में पोलियो टीकाकरण 28 अप्रैल से होगा। सीएस ने बताया कि शेखपुरा जिला में दिमागी बुखार की कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी एहतियात के तहत बच्चों को टीका लगाया जायेगा। टीकाकरण के लिये टीम बने गयी है।