विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मस्तिष्क ज्वर से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 27 Apr 2016 06:36 PM (IST)

मैरवा(सिवान)। प्रखंड के कैथवली निवासी मुन्ना मंसूरी की मौत मुम्बई में मस्तिष्क ज्वर से इलाज के दौ

News Article Hero Image

मैरवा(सिवान)। प्रखंड के कैथवली निवासी मुन्ना मंसूरी की मौत मुम्बई में मस्तिष्क ज्वर से इलाज के दौरान हो गई। बुधवार को शव गाव लाया गया। शव देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाओं और बच्चों की चीत्कार से वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई। लोग नम आंखों से परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मुन्ना मंसूरी मुम्बई में प्राइवेट कम्पनी में काम करता था।