विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरों से भगवान भी परेशान, मंदिर से अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां चोरी

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 05 Feb 2017 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2017 09:45 PM (IST)

समस्तीपुर में एक मंदिर से अष्टधातु की आठ प्राचीन मूर्तियां चोरी चली गई हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

चोरों से भगवान भी परेशान, मंदिर से अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां चोरी
चोरों से भगवान भी परेशान, मंदिर से अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां चोरी

समस्तीपुर [जेएनएन]। चोरों से भगवान भी परेशान हैं। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के डरसुर ठाकुरबाड़ी स्थित रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की आठ प्राचाीन मूर्तियां चोरी चली गई हैं। रविवार की सुबह जब लोग पूजा करने पहुंचे तो इसकी जानकारी मिली।

जानकारी के अनुसार चोरों ने वारदात के बाद मंदिर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। अंदर रखीं मूर्तियां गायब थीं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का दरवाजा

बंद कर चला गया था। चोरी कैसे और कब हुई, इसकी जानकारी उसे नहीं है।

अंडरगारमेंट में जासूसी डिवाइस लगा कराते थे नकल, खुल गई पोल, जानिए

पुलिस प्रथमदृष्टया मंदिर के पुजारी की भूमिका को संदिग्ध बता रही है, हालांकि अन्य बिंदुओंं पर भी पड़ताल जारी है।