रेलवे बोर्ड के सदस्य ने विद्युतीकरण की प्रगति का हाल जाना
समस्तीपुर रेल मंडल के दौरम मधेपुरा-सहरसा-मानसी रेलखंड का शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन) घनश्याम ¨सह ने निरीक्षण किया।
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के दौरम मधेपुरा-सहरसा-मानसी रेलखंड का शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन) घनश्याम ¨सह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्युतीकरण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। विद्युतीकरण का कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने इस काम में आने वाली कठिनाइयों और अन्य मामलों को बारिकी से देखा। श्री ¨सह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का आदेश दिया। इसके उपरांत मधेपुरा में इलेक्ट्रिक लोको फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इसी वित्तीय वर्ष में पहला अति शक्तिशाली 12 हजार इलेक्ट्रिक र्होस पावर का इलेक्ट्रिक इंजन निकाला जाएगा। यह फैक्ट्री पूर्ण रुपेण कार्य करना प्रारंभ कर चुका है और अगले वर्ष में 35 इंजन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह फैक्ट्री अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित है। सदस्य (ट्रैक्शन) ने रेल कर्मियों का उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने की भी घोषणा की। मौके पर मंडल रेल प्रबंधक र¨वद्र कुमार जैन, हाजीपुर के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर राकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।