सड़क दुर्घटना में एक की मौत, सड़क जाम
सहरसा। बनगांव थाना क्षेत्र के सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर भूसवर गांव के समीप एक अज्ञात पिकअप भान ने भ
सहरसा। बनगांव थाना क्षेत्र के सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर भूसवर गांव के समीप एक अज्ञात पिकअप भान ने भूसवर गांव निवासी 40 वर्षीय सूबो मुखिया को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं इस घटना में एक 10 वर्षीय लड़की कंचन कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने जख्मी कंचन कुमारी को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सूबो मुखिया सड़क पार कर घर जा रहा था। इसी दौरान सुपौल से सहरसा की ओर आ रही एक अज्ञात पिकअप भान गाड़ी उसे कुचलते हुए सहरसा की ओर भाग निकली। घटना से आक्रोशित लोगों ने सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय विधायक अरूण यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष छत्री यादव, कहरा अंचलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सड़क जाम स्थल पहुंच लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। विधायक अरूण यादव ने बताया कि मृतक सुबो मुखिया काफी गरीब परिवार के सदस्य हैं। सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। जिस पर सरकार द्वारा मृतक को उचित मुआवजा दिलाने में उनकी मदद करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना था कि सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर हर माह कोई न कोई हादसा होता रहता है। सड़क पर वाहनों की गति बेलगाम है। जिस पर प्रशासन द्वारा अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। लोगों ने सड़क पर स्पीड स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।