यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रेन में यात्री की मौत

सहरसा, जासं: दिल्ली से इलाज कराकर लौट रहे मधेपुरा फुलकाहा निवासी 52 वर्षीय रामदत्त यादव की गुरुवार को राज्यरानी एक्सप्रेस में मौत हो गई।
मृतक के पुत्र अभिनंदन कुमार ने बताया कि वह दिल्ली से अपने पिता का इलाज कराकर लौट रहा था, पटना से राज्यरानी ट्रेन में चढ़ा, मोकामा स्टेशन के पास उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि कुछ यात्रियों का कहना है कि ट्रेन का एसी कुछ घंटे बंद रहने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। जबकि जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृत यात्री असाध्य रोग से पीड़ित था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
