विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG! पति ने दार्जिलिंग घूमने का बनाया प्लान, चलती ट्रेन से फुर्र हो गई पत्नी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2016 12:16 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2016 06:51 PM (IST)

पति-पत्नी ने दार्जिलिंग घूमने का प्लान बनाया। दोनों खुशी-खुशी ट्रेन से यात्रा पर निकले। लेकिन, बीच रास्ते में ही पत्नी चलती ट्रेन के एसी कोच से गायब हो गई।

News Article Hero Image

पटना। तीन साल पहले शादी हुई थी। दूसरे शहर में नौकरी करने वाला पति अपनी पत्नी से मिलने छुट्टी लेकर पटना स्थित घर आया। दोनों ने दार्जिलिंग घूमने का प्लान बनाया और ट्रेन से यात्रा पर निकले। लेकिन, बीच रास्ते में ही पत्नी चलती ट्रेन के एसी कोच से गायब हो गई। बाद में पता चला कि वह किसी दूसरे युवक के साथ मोकामा ने उतरकर चली गई।

जानकारी के अनुसार, दानापुर से न्यू जलपाईगुड़ी जानेवाली कैपिटल एक्सप्रेस से सोमवार की देर रात बैंककर्मी तथागत की पत्नी बीच रास्ते में ही लापता हो गई। कंकड़बाग निवासी तथागत कुमार अपनी पत्नी के साथ कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से गर्मी की छुट्टी बिताने एनजेपी (न्यू जलपाईगुड़ी) जा रहे थे। घटना कटिहार पहुंचने से पहले हुई। बैंककर्मी ने कटिहार रेल थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

तथागत लखनऊ से बैंक से छुट्टी लेकर पटना आये थे। पटना में पत्नी के साथ घूमने की प्लानिंग कर दोनों पति- पत्नी कैपिटल एक्सप्रेस से दार्जिलिंग घूमने जा रहे थे। दानों बोगी ए-1 में 33 व 35 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे थे। राजेंद्रनगर स्टेशन से ट्रेन के खुलने के बाद तथागत व उनकी पत्नी अपने-अपने बर्थ पर सो गए। मोकामा स्टेशन के समीप जब तथागत की नींद खुली तो पाया कि पत्नी बेड पर नहीं है। देर हुई तो बाथरूम में खोजबीन की तो वहां भी नहीं मिली। उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ मिला।

इस बीच ट्रेन कटिहार स्टेशन पहुंच गई तो उन्होंने वहां मामला दर्ज कराया। कटिहार रेल थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बैंककर्मी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच लड़की के पिता वरुण कुमार ने बताया कि आज सुबह उनकी बेटी ने अपनी मां से मोबाइल पर बात की और कुशल होने की जानकारी दी। लड़की ने मां को बताया कि ससुराल में प्रताड़ना के कारण वह मोकामा स्टेशन पर किसी दूसरे युवक के साथ उतर गई।

तथागत ने बताया कि वह लखनऊ में स्टेट बैंक में कार्यरत हैं। तीन साल पहले उनकी शादी शिवपुरी निवासी स्मिता कुमारी (26) से हुई थी। पत्नी पटना में ही रहती है। उसका पैतृक घर कंकड़बाग थाने की पीसी कॉलोनी में है।