विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, फर्जी पत्र से मचा हड़कंप

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 28 Apr 2016 02:29 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 11:26 AM (IST)

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी को सामान्य डाक से खत भेज कर अपराधियों ने विधानसभा भवन को बम से उड़ाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी को सामान्य डाक से खत भेज कर अपराधियों ने विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी। पत्र मिलने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलके में खलबली मच गई। बाद में जांच के बाद पुलिस ने इस पत्र को फर्जी करार दिया।

जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय चौधरी के नाम से 26 अप्रैल को साधारण डाक से एक पत्र मिला। पत्र में पूरे भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

घटना की सूचना सचिवालय थाने में दे दी गई। इस बाबत विशेष जानकारी लेने पुलिस के आला अधिकारियों का एक दल स्पीकर से मुलाकात करने भी गया। विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी समस्तीपुर के सरायरंजन से जेडीयू के विधायक हैं। वे राज्य में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

सचिवालय थाना के दरोगा दीपक कुमार ने गिरिडीह में कथित आरोपी छोटन सिन्हा व अजय सिन्हा से पूछताछ की। मालूम हुआ कि किसी ने फर्जी नाम से पत्र भेज दिया था।

विधानसभा भवन सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका पूरा इलाका हाई सिक्यूरिटी जोन है। धमकी मिलने के बाद यहां चप्पे-चप्पे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पहले भी फर्जी नाम से गया रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गयी थी। पुलिस पत्र भेजने वाले की तलाश में जुट गई है।