Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिक्विड में छिपा गिरिराज की सेहत का राज, रोज पीते सुबह-शाम ...जानिए

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 28 Aug 2016 11:22 PM (IST)

    भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने घर में देशी सामग्री से तुलसी नीर बना कर रोजाना सेवन करते हैं। उसके अनुसार यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

    Hero Image
    इस लिक्विड में छिपा गिरिराज की सेहत का राज, रोज पीते सुबह-शाम ...जानिए

    पटना [वेब डेस्क]। बिहार के भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने तंदुरुस्ती का राज खोला है। वे रोजाना तुलसी युक्त स्वच्छ जल का सेवन करते हैं। इसके लिए उन्होंने एक मशीन भी लगा रखी है। अब वे इस जल (तुलसी नीर) को जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं।
    खुद पीते, मेहमानों को भी पिलाते हैं मंत्री
    गिरिराज के अनुसार दिल्ली में उनके ड्राइंग रूम में रखी एक छोटी मशीन से वे यह पानी तैयार करते हैं। इसे बनाने में देशी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। वे खुद तो यह पानी पीते ही हैं, मेहमानों को भी देते हैं। यह पानी गिरिराज सिंह सुबह-शाम इस्तेमाल करते हैं। इस पानी की विशेषता बताते हुए वे कहते हैं कि इसके सेवन से वायरल अटैक नहीं होगा।
    पढ़ें : PM मोदी व CM नीतीश कुमार में कौन सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, जानिए...
    रेल नीर की तरह ट्रेनों में चाहते उपलब्धता
    गिरिराज बताते हैं कि इस पानी को बनाने वाली मशीन की कीमत 20 हजार के करीब है। उनका मंत्रालय इसकी कीमत कम कर आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में है। वे इसे लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी मिलेंगे। वे चाहते हैं कि जैसे ट्रेनों में 'रेल नीर' मिलती है, वैसे ही 'तुलसी नीर' भी मिले।
    पढ़ें : जन्माष्टमी की रात तेजप्रताप पर चढ़ी मस्ती, खूब बजाई बांसुरी

    पहले कर चुके लेमन पत्ती का उत्पादन
    विदित हो कि गिरिराज सिंह जब बिहार में पशुपालन मंत्री थे तो घर आने वाले मेहमानों को लेमन टी परोसते थे। लेमन पत्ती का उत्पादन वे खुद अपने आवास पर ही करते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें