यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीएम नीतीश की राह पर चले तेजप्रताप, इस तरह कर रहे जनसंवाद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'जनसंवाद' की तर्ज पर स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी जनता से संवाद का अपना कार्यक्रम ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता की राय लेकर उसपर अमल करने के मकसद से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरूआत की है। कुछ इसी राह पर हैं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव। तेजप्रताप ने 'हमारा प्रयास-आपका विकास' कार्यक्रम आरंभ किया है।
कार्यक्रम के तहत मंत्री तेजप्रताप के सहयोगी मंगलवार से राजधानी में 11 जगहों पर स्टॉल लगाकर जनता से राय लेते दिखे। तेजप्रताप एक फॉर्म में जनता से राय ले रहे हैं। साथ ही काम करने के तरीके को लेकर भी सुझाव मांग रहे हैं। फाॅर्म में जानकारी देने वाले का पूरा पता भी दर्ज कराया जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे बुलाया जा सके।
