तेजस्वी का PM मोदी को चैलेंज - केंद्र के मंत्री नेहरू की तरह करके दिखाएं शीर्षासन
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार के मंत्रियों को चैलेंज किया है कि वे शीर्षासन करके दिखाएं। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर जवाहरलाल नेहरू की ऐसी तस्वीर शेयर की है।
पटना [वेब डेस्क]। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मी़डिया पर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की शीर्षासन करती एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रियों को चुनौती दी है कि वे ऐसे ही शीर्षासन करके दिखाएं। उन्होंने लिखा है कि यदि आप रोज योग नहीं करते हैं तो ऐसा नहीं कर सकते। तो फिर योग के नाम पर दिखावा क्यों?
तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर पोस्ट कर पूछा है कि क्या कोई भी कैबिनेट मंत्री आज ये योग कर सकता है। उन्होंने भाजपा पर योग के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा, "यह परंपरा पूरे देश की है। कोई एक दल इस पर एकाधिकार साबित करने की कोशिश ना करे।"
Can any of d Central Cabinet Ministr do this yoga?Challenge! If u r nt a regular practitioner thn why all hypocrisy pic.twitter.com/7MRXSZIlPV
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 21, 2016
बेउर व अन्य जेलों में लगेगा जैमर, युवकों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि भाजपा बेवजह संघ के एजेंडे को आगे करने के लिए योग की महान परंपरा का दुरूपयोग कर रही है। यह ऋषि-मुनियों और साधुओं के अध्यात्म व ज्ञान का अपमान है।
CM नीतीश ने दिए निर्देश, तटबंधों की सुरक्षा का हो पुख्ता इंतजाम