विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तारिक अनवर ने रक्षा मंत्री को बताया अनुभवहीन, कहा- केंद्र करना चाहता 'इस्‍तेमाल'

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 07 Sep 2017 06:28 PM (IST)Updated: Thu, 07 Sep 2017 08:21 PM (IST)

तारिक अनवर ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को अनुभवहीन करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार रक्षा मंत्री का ...और पढ़ें

तारिक अनवर ने रक्षा मंत्री को बताया अनुभवहीन, कहा- केंद्र करना चाहता 'इस्‍तेमाल'
तारिक अनवर ने रक्षा मंत्री को बताया अनुभवहीन, कहा- केंद्र करना चाहता 'इस्‍तेमाल'

पटना [जेएनएन]। राष्ट्रवादी कांग्रेस महासचिव और कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को 'रबर स्‍टांप' करार दिया है। तारिक ने यह बयान गुरुवार को कटिहार में दिया।

मीडिया से बातचीत में तारिक ने सवाल खड़ा किया कि देश का रक्षा विभाग अनुभवहीन रक्षा मंत्री के भरोसे कैसे रह सकता है। कहा कि रक्षा डील के बड़े मामलों में सरकार रक्षा मंत्री का इस्तेमाल रबर स्टाम्प के तौर पर करना चाहती है।

विदित हो कि इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री हैं। वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए हैं। उन्होंने एमफिल व पीएचडी भी किया है।

तारिक ने भारतीय रेल के हाल पर बोलते हुए कहा कि पहले सुरेश प्रभु ने रेल को फेल किया और अब पीयूष गोयल से भी अधिक उम्मीद नहीं है।

तारिक ने आगे कहा कि बाढ़ के हालात के कारण सरकार को किसानों का कर्ज माफ कर देना चाहिए। अगर राज्‍य सरकार ऐसा नहीं करती है तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी देश भर में किसानो के हित के लिए आंदोलन करेगी।