विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेडियो सिटी ने पटना को कहा हैलो, CM नीतीश ने किया उद्घाटन

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 07:38 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 10:38 PM (IST)

एफएम चैनल रेडियो सिटी 91.1 एफएम की आज पटना में लांचिंग हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन करते हुए ...और पढ़ें

रेडियो सिटी ने पटना को कहा हैलो, CM नीतीश ने किया उद्घाटन
रेडियो सिटी ने पटना को कहा हैलो, CM नीतीश ने किया उद्घाटन

 पटना [जेएनएन]। आज से रेडियो सिटी 91.1 एफएम के साथ पटना कहेगा - हैलो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्वाह्न 11 बजे  आयोजित समारोह में रेडियो सिटी 91.1 एफएम को लांच किया। लांचिंग के बाद सीएम ने कहा कि रेडियो की आज भी अपनी एक अलग पहचान है। 
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में रेडियो और दूरदर्शन ही लोगों के मनोरंजन और जानकारियों के माध्यम रहे हैं। लेकिन, बदलते परिवेश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी बदलाव आए हैं। आज लोगों की सुबह और शाम एफएम सुनते हुए गुजरती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो में भी ट्रैफिक जाम की समस्या आती है, इसीलिए मैं यह कहना चाहता हूं कि रेडियो की फ्रीक्वेंसी इतनी रखी जाए कि बिहार के कोने-कोने में लोग इसे सुन सकें। मुख्यमंत्री ने 'रेडियो सिटी 91.1 एफएम' की पटना में शुरुआत करने के लिए सबको बधाई दी और कहा कि इसे बिहार के जन-जन तक पहुंचाया जाए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर नियंत्रण रखना आज के समय में बहुत जरूरी है, धीरे-धीरे सोशल मीडिया अपनी प्रामाणिकता खोती जा रही है। इसमें सुधार की जरूरत है। 
'रेडियो सिटी 91.1 एफएम' के पटना में लांच होते ही गीत-संगीत और चैट-वैट का नया दौर शुरू हो जाएगा।
पटनाइट्स रेट्रो रोमांटिक गीतों की स्वरलहरी में सराबोर होंगे। हंसी का सरताज 'बब्बर शेर' अपने शायराना अंदाज के साथ पटनाइट्स के दिल तक दस्तक देगा।  
 देश का सबसे पुराना एफएम चैनल 
म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड, जो जागरण समूह की सब्सिडियरी है, का एफएम चैनल रेडियो सिटी 91.1 एफएम देश का पहला और सबसे पुराना निजी एफएम रेडियो ब्रॉडकास्टर है। 15 साल के अनुभव के साथ बिहार में इसका प्रवेश हुआ है।
24 मार्च को रेडियो सिटी की पटना लांचिंग के साथ ही यह 39 स्टेशन के साथ सबसे मजबूत रेडियो नेटवर्क बन गया। इसके साथ ही देश में एफएम सुनने वाले श्रोताओं में से 62 फीसद के बीच रेडियो सिटी 91.1 एफएम की पहुंच हो गई है।
पहले दिन गांधी मैदान से लाइव 
पटना में रेडियो सिटी 91.1 एफएम ने गांधी मैदान में बने अपने 30 फीट ऊंचे रेडियो स्टेशन से इवनिंग शो लाइव प्रसारण किया। बिहार दिवस समारोह के शानदार संगीत कार्यक्रम यहां से लाइव प्रसारित किए गए।