यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज से एक्जीबिशन रोड पुल के नीचे लगेगा पार्किंग शुल्क
पटना । एक्जीबिशन रोड फ्लाईओवर के नीचे वाहन पार्क करने पर बुधवार से शुल्क अदा करना होगा।

पटना । एक्जीबिशन रोड फ्लाईओवर के नीचे वाहन पार्क करने पर बुधवार से शुल्क अदा करना होगा। पुल निर्माण निगम ने इसका ठेका कांसेप्ट एनर्जी नामक संस्था को दिया है। दोपहिया वाहनों से प्रत्येक तीन घटे के लिए दस रुपये और चार पहिया वाहनों से प्रत्येक दो घंटे के लिए 30 रुपये वसूले जाएंगे। इसकी जानकारी संस्था के प्रबंधक संजय दत्ता ने मंगलवार को दी।
मालूम हो कि एक्जीबिशन रोड फ्लाईओवर को शुरू हुए लगभग दो साल हो गए हैं। उसके नीचे के पार्किंग एरिया पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। कुछ स्थानों पर दबंगों ने फुटपाथ और ठेले पर दुकान लगा रखी थी तो कुछ जगह को स्थानीय दुकानदार गोदाम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। कई स्थानों पर अवैध रूप से पार्किंग शुल्क की भी वसूली की जा रही थी।
संजय दत्ता ने बताया कि अवैध दुकानों को हटाने के लिए कह दिया गया है। पार्किंग एरिया में अधिकृत कर्मी तैनात रहेंगे, जो बाकायदा शुल्क लेकर रसीद मुहैया कराएंगे। दोपहिया वाहनों से प्रत्येक तीन घंटे के लिए दस रुपये शुल्क लगेगा। इसके बाद प्रत्येक घंटे के लिए पांच रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसी तरह चार पहिया वाहनों को प्रत्येक दो घंटे के लिए 30 रुपये लगेंगे। इसके बाद प्रति घंटा दस रुपये अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।
