विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब स्टेशन पर वाहन पार्किंग शुल्क के साथ देना होगा GST, इतने बढ़ेंगे चार्ज

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Tue, 03 Oct 2017 03:57 PM (IST)Updated: Tue, 03 Oct 2017 10:59 PM (IST)

पूर्व मध्य रेल के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों की पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर यात्रियों को पार्किंग शुल्क के साथ ...और पढ़ें

अब स्टेशन पर वाहन पार्किंग शुल्क के साथ देना होगा GST, इतने बढ़ेंगे चार्ज
अब स्टेशन पर वाहन पार्किंग शुल्क के साथ देना होगा GST, इतने बढ़ेंगे चार्ज

पटना [जेएनएन]। पूर्व मध्य रेल के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों की पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर यात्रियों को पार्किंग शुल्क के साथ जीएसटी देना होगा। अब यात्रियों को पार्किंग शुल्क के लिए और जेब ढीली करनी होगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोन को आदेश निर्गत किया गया है।

 

हालांकि रेलवे की ओर से जीएसटी लागू होते ही सभी ठेकेदारों से वाहन पार्किंग शुल्क के साथ-साथ जीएसटी की वसूली शुरू कर दी है। ठेकेदार रेलवे पर पार्किंग शुल्क की रसीद पर जीएसटी के साथ दर छपवाने का दबाव बनाने लगे हैं। 
 

जीएसटी के लागू होते ही पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल आदि प्रमुख स्टेशनों के पार्किंग शुल्क में 18 फीसद की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो रेलवे ठेका देते समय ही आवेदक से जीएसटी के रूप में 18 फीसद राशि अतिरिक्त वसूल ले रहा है। इसको लेकर ठेकेदार रेलवे पर पर्ची में जीएसटी जोडऩे का दबाव बनाने लगे हैं।

 

रेलवे बोर्ड से जारी आदेश सभी मंडलों में लागू हो जाएगा। अभी जहां पटना जंक्शन व राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर चार पहिया वाहन खड़ा करने के लिए प्रीमियम पार्किंग पर 50 रुपये देने पड़ते हैं और जनरल पार्किंग पर 25 रुपये देने पड़ते हैं। जीएसटी लगने पर 50 के बदले 60 रुपये तथा 25 रुपये के बदले उन्हें 30 रुपये देना होगा। यह राशि पहले तीन घंटे के लिए ही मान्य होगी। इसी तरह मोटरसाइकिल पार्किंग पर भी जीएसटी की वसूली की जाएगी।