प्राइवेट पार्टीज की जान है यह डांसर, जानिए क्यों लोग इसपर लुटाते हैं नोट
पटना में भी अब हाइ प्रोफाइल पार्टियों में डांसरों की डिमांड बढ़ गई है। खासकर शादी के सीजन में इस तरह का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। इन डांसरों पर लोग जमकर नोट उड़ाते हैं।
By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 07:40 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 11:41 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। शादी का सीजन हो या कोई और बड़ा प्राइवेट फंक्शन आजकल स्टेज शो डांसरों का चलन बढ़ता जा रहा है। शहरों में तो हाइ-फाइ डांसरों की डिमांड होती है लेकिन गांव में आर्केष्ट्रा या बारगर्ल का डांस चलता है और लोग मजे लेते हैं।
पटना में शादी ब्याह आते ही पार्टियों का दौर शुरू हो गया है। यह सीजन स्टेज शो करने वाली डांसरों के लिए काफी काम लेकर आता है। शादी में बारातियों के मनोरंजन के लिए बार बालाओं का डांस करना एक प्रथा जैसा बन गया है। इस तरह के डांस करने वाली बालाओं में नेहा का नाम आज काफी फेमस है। इसे ज्यादातर होटलों में आयोजित प्राइवेट पार्टियों में बुलाया जाता है।
नेहा की है खूब डिमांड...
किसी कंपनी के कस्टमर मीट का आयोजन हो या प्राइवेट पार्टी। नेहा की खूब डिमांड रहती है। लोग उसपर नोट उड़ाते दिखते हैं। नेहा को बड़ी-बड़ी कंपनियों के कस्टमर मीट जैसे प्रोग्राम में डांस करने के लिए बुलाया जाता है। इस तरह के इवेंट में कंपनी के बड़े अधिकारी से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर तक होते हैं।
डांस प्रोग्राम के दौरान लोग नेहा पर नोट उड़ाते रहते हैं। कई बार लोग स्टेज पर नेहा के साथ डांस भी करते हैं।
इसके अलावा शहर के बड़े होटलों में रखे गए प्राइवेट पार्टी में भी नेहा की डिमांड है। डीजे के गाने पर नेहा जमकर डांस करती है। इसके कई वीडियो यू-ट्यूब पर फेमस हैं, जहां लाखों लोग नेहा का डांस देख चुके हैं।
नेहा का कार्यक्रम पहले से ही बुक होता है। इसकी डिमांड बिहार, झारखंड, यूपी समेत देश के कई राज्यों में है।
नेहा के डांस के दीवाने हैं लोग, नेहा भोजपुरी की फेमस गानों से लेकर इंग्लिश गाने पर भी डांस करती है। लोग नेहा को भोजपुरी की शकीरा भी कहते हैं।
कैबरे स्टाइल में नेहा कम कपड़े में डांस करती हैं। ऐसे कार्यक्रम में सिर्फ खास लोगों को ही बुलाया जाता है।
नेहा सिर्फ अकेले स्टेज शो करती हैं और इसके लिए लाखों रुपए लेती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें