विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू की बेटी मीसा भारती ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को कहा 'थैंक यू'

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 10:45 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 10:55 PM (IST)

राजद अध्यक्ष लालू की पुत्री, राज्यसभा सदस्य मीसा भारती को विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद कहा है।

लालू की बेटी मीसा भारती ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को कहा 'थैंक यू'
लालू की बेटी मीसा भारती ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को कहा 'थैंक यू'

पटना [जेएनएन]। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती को विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। मीसा ने सोमवार को अपने फेसबुक पृष्ठ पर मंत्रालय का पत्र (अधिसूचना) साझा किया है और साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है।

फेसबुक पर पत्र साझा करते हुए मीसा ने फेसबुक वाल पर लिखा है कि आपको सहर्ष अवगत कराना चाहती हूं कि मुझे विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया है। इस अवसर के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहूंगी।

यह भी पढ़ें: JDU पर फिर बिफरे RJD के रघुवंश, कहा- UP में पैदा नहीं करें कंफ्युजन

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में मीसा पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ी थीं, परंतु उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल वह राज्यसभा सदस्य हैं। इसके अलावा लालू प्रसाद के दोनों पुत्र बिहार में मंत्री हैं।

बिहार में बिछ रही यूपी चुनाव की बिसात, कौन देगा शह - कौन देगा मात