मनोज तिवारी ने कहा, भोजपुरी में भी बनती हैं अच्छी फिल्में; अब जानेगा पूरा देश
नव निर्वाचित दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष और मशहूर भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा है कि अब दिल्ली में भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
पटना [जेएनएन]। दिल्ली में भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल के आयोजन को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। भोजपुरी फिल्म कलाकार, गायक और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि राजधानी में पहली बार फरवरी के पहले सप्ताह में भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
मनोज तिवारी ने बताया कि भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल के आयोजन के लिए लंबे समय से बात चल रही थी। पिछले दिनों इस प्रस्ताव पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से मुलाकात की थी, जिसके बाद मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई।
पढ़ें - अपनी कातिल मुस्कान से हैं चर्चित ..जानिए भोजपुरी स्टार 'आम्रपाली दुबे' को
उन्होंने भोजपुरी फिल्मों और गानों में आई अश्लीलता पर चिंता जताते हुए कहा कि भोजपुरी में बहुत अच्छी फिल्में भी बनती हैं। इस फिल्म फेस्टिवल के जरिये दिखाया जाएगा कि कितनी अच्छी फिल्में बनी हैं। भोजपुरी से अश्लीलता खत्म हो इसके लिए कई बड़े कलाकारों को बुलाया जाएगा और भोजपुरी का अच्छा स्वरूप दिखाया जाएगा।
पढ़ें - ये भोजपुरी एक्ट्रेस हैं सबसे महंगी, जानिए इनकी कितनी है डिमांड...
उधर, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सरकार को इस तरह के आयोजन के बारे में पहले ही फैसला ले लेना चाहिए था।