विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG! स्वर्ण व्यवसायी की दिन-दहाड़े हत्‍या, शाेकाकुल पिता की भी मौत

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 16 Jan 2016 11:29 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2016 07:25 PM (IST)

राजधानी के एसके पुरी थानाक्षेत्र स्थित राजापुर पुल के पास कल दिन-दहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी को गोलियों से भून डाला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। राजधानी के एसके पुरी थानाक्षेत्र स्थित राजापुर पुल के पास शनिवार को दिन-दहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी को गोलियों से भून डाला गया। हत्याकांड का कारण रंगदारी का विवाद है। पुत्र-वियोग के शोक में डूबे पिता ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। इस बीच पुलिस ने हत्याकांड के उद्भेदन का दावा किया है।

रविकांत के पिता सिद्धेश्वर प्रसाद पिछले आठ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। रविकांत रोज अपने पिता का हालचाल जानने अस्पताल जाते थे। शनिवार सुबह भी वे पिता को देखकर ही दुकान गए थे, जहां अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

रविकांत के पिता को जब बेटे की मौत का समाचार मिला तो वे शोक में डूब गए। वे पहले से बीमार तो थे ही, रविवार की सुबह हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। घर के लोगों ने बताया कि रविकांत के मौत की खबर सुनकर उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी।

रविकांत के घर में दो- दो मौत होने से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, रविकांत की दिन-दहाड़े हुई हत्या के बाद स्वर्ण व्यवसायियों ने बैठक कर प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पुलिस अपराध को कंट्रोल करने में नाकाम रही है और अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं।

घटना के विरोध में शनिवार को व्यवसायियों ने शव के साथ सड़क जाम कर आक्रोश का इजहार किया था। हत्याकांड के विरोध में रविवार को भी बेऊर में लोगों ने सड़क जाम कर परिवार की सुरक्षा की मांग की।

पांच गिरफ्तार

इस मामले में कुख्यात सुल्तान मियां-दुर्गेश गिरोह की संलिप्तता बताई जा रही है। इस बीच पुलिस ने हत्याकांड के दो अपराधियों मुनचुन व गणेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड के सिलसिले में तीन अन्य अपराधियों को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार मुनचुन व गणेश ने हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार करते हुए इसमें शामिल अन्य अपराधियों के संबंध में बताया है।

ऐसे हुई घटना

विदित हो कि रविवार की सुबह राजापुर पुल स्थित सोनाली ज्वेलर्स के मालिक रविकांत प्रसाद को अपराधियों ने उनकी दुकान में घुसकर गोली मार दी और फरार हो गए। आस-पास के लोग गोली चलने की आवाज सुनकर वहां गए तो रविकांत को तड़पते देखा। बाद में पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविकांत बेउर के रहने वाले थे। वे कई सालों से राजापुर पुल के पास सोनाली ज्वेलर्स के माध्यम से गहनों-आभूषणों का कारोबार कर रहे थे।

इस हत्याकांड में सुल्तान मियां-दुर्गेश शर्मा गिरोह की बात सामने आई। इस गैंग के दुर्गेश शर्मा ने रविकांत को फोन कर रंगदारी की मांग की थी। दुर्गेश शर्मा के साथ इसी गैंग के एक और शार्प शूटर मुनचुन पर भी पुलिस को शक है। मुनचुन को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके सहयोगी गणेश को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार मुनचुन व गणेश ने बताया कि इस कांड में करमू राय भी शामिल था। वे तीन दिनों से दो लाख रुपये और सोने की मांग कर रहे थे। तीनो आज रविकांत को डराने गये थे, लेकिन बहस हो गई तो करमू ने गोली मार दी।

घटनाक्रम पर एक नजर...

  • शनिवार को प्रतिदिन की तरह दुकान खोलने के बाद रविकांत पूजा कर रहे थे कि एक अपराधी अंदर घुसा। उसने बिल्कुल पास से रिवॉल्वर की सारी गोलियां उनके सीने में उतार दी।
  • जबतक कोई कुछ समझ पाता, वह फरार हो गया। अपराधी पैदल ही आया और पैदल चला गया।
  • आस-पास के लोगों ने घायल रविकांत को पीएमसीएच भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
  • हत्याकांड में सुल्तान मियां के गिरोह का हाथ होने की आशंका। गैंग के दुर्गेश शर्मा व मुनचुन पर पुलिस को शक। दुर्गेश ने रविकांत को फोन कर रंगदारी की मांग की थी।
  • पुलिस के अनुसार रंगदारी नहीं देने के कारण ही रविकांत की हत्या की गई है।
  • घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने देर शाम तक एक आरोपी मुनचुन को गिरफ्तार कर लिया।
  • गिरफ्तार मुनचुन ने पुलिस को बताया कि सुल्तान गैंग के तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घटना में उसके साथ शामिल गणेश भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरा आरोपी करमू राय की खोज जारी।
  • गणेश के साथ गैंगस्टर दुर्गेश के तीन गुर्गे भी दबोचे गए। गणेश का रविकांत की दुकान पर आना-जाना था।
  • घटना से आक्रोशित लोगों ने राजापुर पुल स्थित मृतक की दुकान के सामने शव को रखकर प्रदर्शन व आगजनी की।
  • रविकांत के पिता सिद्धेश्वर प्रसाद को बेटे की हत्या का लगा गहरा सदमा, रविवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत।
  • हत्याकांड के विरोध में रविवार को भी बेऊर में लोगों ने किया सड़क जाम। लोगों ने की परिवार की सुरक्षा की मांग।