विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी संग मां हुई फरार, बच्चों ने एसपी अंकल से लगाई गुहार...जानिए मामला

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 02 Aug 2016 09:22 AM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2016 08:22 PM (IST)

बिहार के हाजीपुर जिले में एक महिला अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के बच्चे ...और पढ़ें

प्रेमी संग मां हुई फरार, बच्चों ने एसपी अंकल से लगाई गुहार...जानिए मामला
प्रेमी संग मां हुई फरार, बच्चों ने एसपी अंकल से लगाई गुहार...जानिए मामला

पटना [वेब डेस्क]। चार बच्चों की मां को प्यार का एेसा नशा चढा कि वह अपने छोटे-छोटे बच्चों और अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हाजीपुर में एक महिला अपने हसबैंड और चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

महिला के बच्चों ने एसपी के पास जाकर गुहार लगाई कि एसपी अंकल हमें हमारी मां को वापस दिला दीजिए। इन बच्चों के मासूम से सवाल पर एसपी ने खुद मिलकर बच्चों से कहा कि वे उनकी मां को जल्द ही ढूंढ लाएंगे।

मामला हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सैदपुर कुतुबपुर गांव की एक महिला शादी समारोह में शामिल होने अपने मायके महुआ थाना क्षेत्र के रामपुरानी गांव गई हुई थी। वहां उसने मार्केट जाने का बहाना बनाया और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले में महिला के पति ने बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

तख्तियां लेकर बच्चे पहुंचे एसपी के पास

एसपी के पास पहुंचे बच्चों ने बताया कि नानी के घर से मम्मी ने मार्केट जाने की बात कही। इसके बाद वह मार्केट गई और फिर वो वापस नहीं लौटी। फरार हुई महिला के बच्चे सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां पहुंचे बच्चों के हाथों में एक तख्ती थी जिसपर लिखा था मुझे मेरी मां से मिलवा दीजिए एसपी अंकल।

हाथों में तख्ती लिए इन बच्चों को देखकर एसपी ऑफिस में भीड़ इकट्ठा हो गई और यह मामला चर्चा का विषय बन गया। समय मिलने पर बच्चे एसपी राकेश कुमार के पास पहुंचे और मां को खोज कर लाने की गुहार लगाई। इसके बाद एसपी राकेश कुमार ने जल्द ही बच्चों को उनकी मां से मिलाने का भरोसा दिलाया।